प्रश्न 1- सी भाषा के कैरेक्टर सेट को समझाइए
उत्तर – C भाषा का कैरेक्टर सेट à C भाषा में प्रोग्राम लिखने के लिए कुछ निश्चित अक्षरों और चिन्हों का उपयोग किया जाता है। इन्हें कैरेक्टर सेट कहते हैं। यह मुख्य रूप से चार भागों में बाँटा गया है:
1. Letters (अक्षर)
C भाषा में A से Z तक बड़े अक्षर (capital letters) और a से z तक छोटे अक्षर (small letters) का उपयोग किया जाता है। ये अक्षर वेरिएबल (variable), फंक्शन (function)
और कीवर्ड के नाम बनाने में प्रयोग होते हैं।
उदाहरण: int, main, total, आदि।
2. Digits (अंक)
0 से 9 तक के अंकों का प्रयोग गणना या संख्या को दर्शाने के लिए
किया जाता है। ये अकेले या अक्षरों के साथ मिलकर वेरिएबल नाम में भी उपयोग हो सकते
हैं, लेकिन नाम की शुरुआत अंक से
नहीं हो सकती।
उदाहरण: marks = 95;, roll1,
total2
3. Special Characters (विशेष चिन्ह)
C भाषा में कई विशेष चिन्ह
होते हैं जो अलग-अलग काम करते हैं जैसे जोड़ने, घटाने, ब्रैकेट्स, कोमा, सेमीकोलन आदि।
इनका उपयोग ऑपरेटर, सीमाएं या
प्रोग्राम की संरचना के लिए किया जाता है।
उदाहरण:
- + (जोड़), - (घटाना), *
(गुणा), / (भाग)
- ; (लाइन खत्म करना), {} (ब्लॉक), () (फंक्शन)
4. White Space (खाली स्थान)
White space का मतलब है वह
खाली जगह जो शब्दों, वेरिएबल्स या
लाइनों को अलग करने के लिए दी जाती है। इसमें space, tab और newline शामिल हैं। ये
प्रोग्राम को पढ़ने योग्य बनाते हैं।
उदाहरण:
int total = 50;
इसमें शब्दों के बीच जो खाली जगह है वह white space है।